उन्नाव, अगस्त 27 -- सफीपुर। क्षेत्र में गंगा और कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है। बुधवार को उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह ने ग्राम जमालनगर, इब्राहिमाबाद और कल्याणी नदी पुल का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और नाविकों से बातचीत कर नदी के बढ़ते जलस्तर तथा आवागमन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: सीतामढ़ी में तटबंधों को खंगाल रहे डीएम-एसपी, 2-3 दिन बहुत अहम; कंट्रोल रूम शुरू प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार न...