जलस्तर घटा, पर राहत शिविरों में बढ़ गए परिवार
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा और यमुना के जलस्तर में शुक्रवार को लगातार गिरावट दर्ज की गई। सुबह आठ बजे फाफामऊ में कुछ जलस्तर बढ़ा था, लेकिन शाम तक फाफामऊ, नैनी और छतनाग तीनों बाढ़ बिंदुओं पर जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। इससे प्रशासनिक अफसरों को भले ही थोड़ी राहत हो, लेकिन नागरिक अब भी बाढ़ के भय में हैं। यही कारण है कि जलस्तर कम होने के बाद भी राहत शिविरों में शरणार्थियों की संख्या बढ़ गई है। जिले के तीन राहत शिविरों में 52 परिवारों के 220 लोग शरण ले चुके हैं, जिनके लिए अभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। प्रशासन की अपील है कि अगर किसी व्यक्ति के घर में खतरा है तो वो सुरक्षित स्थान पर जा सकता है। यह भी पढ़ें- तीन राहत शिविरों में पहुंचे 197 शरणार्थीबाढ़ प्रभावित गांव जिले के 22 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.