मऊ, अक्टूबर 6 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर भले ही तेजी से घटने लगा है, लेकिन इसके साथ ही तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा सिर उठाने लगा है। बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर घटकर सोमवार को 69.65 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 25 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन तेज वेग से बह रही नदी की धार तटों और ठोकरों से टकराकर खतरे की नई तस्वीर दिखा रही है। जलस्तर में कमी के साथ ही सरहरा और परमहंस बाबा कुटी के सामने कटान की आशंका बढ़ गई है। नदी की तेज धार लगातार तटों पर दबाव बना रही है। इससे तटीय गांवों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। चिऊटीडांड से रामपुर धनौली तक सरयू का बहाव तेज बना हुआ है और कई स्थानों पर नदी की धार सीधे ठोकरों से टकरा रही है।मुक्तिधाम, भारत माता मंदि...