रिषिकेष, सितम्बर 28 -- ऋषिकेश, संवाददाता। उत्तराखंड में भारी बारिश को देखते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने चीला विद्युत गृह एवं पशुलोक बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जलस्तर, जल प्रवाह और सिल्ट की स्थिति पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखने तथा परियोजना एवं विद्युत गृहों की सुरक्षा के साथ निर्बाध विद्युत उत्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पशुलोक बैराज के निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने नदी के जलस्तर, जल प्रवाह एवं सिल्ट की स्थिति की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...