कटिहार, फरवरी 10 -- मनसाही, एक संवाददाता हफलागंज मखदुमपुर में पैगामे इस्लाम कॉन्फ्रेंस के तहत भव्य जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में शामिल वक्ताओं ने शिक्षा के साथ भाईचारे, अमन शांति का पैगाम दिया साथ ही इस्लाम के बारे में विस्तार से बताया। जलसा कमेटी के सदस्यों के द्वारा महिलाओं के लिए दिन में विशेष जलसे का आयोजन किया गया था जिसमें महिला अलीमा ने तकरीर पेश की जबकि दिवारात्रि जलसे में गुलाम रसूल बाल्यावी सहित कई मौलानाओं अपने-अपने तकरीर के माध्यम से मुसलमान को आपसी भाईचारा का संदेश दिया। और इस्लाम के नियमों का पालन करने का अपील की। इस जलसे में बिहार के अलावा यूपी,पश्चिम बंगाल, झारखंड, सहित भारत के विभिन्न प्रांत के इस्लामिक विद्वानों ने तकरीर पेश की। जलसे के सफल आयोजन में स्थानीय लोगों ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...