फतेहपुर, मई 21 -- खखरेरु। पौली गांव में जलसे के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंग युवकों ने 14 वर्षीय किशोर पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पौली में बुधवार रात एक जलसे का आयोजन था, जिसमें गांव के ही तौकीर अहमद का 14 वर्षीय पुत्र अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान ही अरमान की गांव के ही फारुख से कुर्सी पर बैठने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि फारुख ने अपने साथियों को बुलाकर अरमान को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे अरमान का सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर किशोर की जान बचाई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया...