रामपुर, अप्रैल 19 -- शाहबाद। जयतौली रोड स्थित मदरसा अहले सुन्नत दारुल उलूम कादिरया में शनिवार रात जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। मदरसे के चार तालिब-ए-इल्म पाकबाड़ा निवासी फाजिल, शाहबाद के मड़ैयान बदे गांव के इमरान, खुर्द बरेली के समीर और अलावपुर संभल के सलमान ने कुरआन मुकम्मल हिफ्ज करने की सआदत हासिल की, जिनकी दस्तारबंदी कर उन्हें पगड़ी पहनाई गई और गुलपोशी की गई। कार्यक्रम के दौरान नात व तकरीरों का सिलसिला भी चला, जिसमें उलेमा ने इल्म की अहमियत और कुरआन की तालीम पर रोशनी डाली। मदरसा संचालक कारी साजिद ने नए हाफिजों की कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की और मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ कराई। यह भी पढ़ें- उलेमाओं ने भाईचारे और सुन्नत पर चलने का दिया संदेश जलसे में बरेली की दरगाह आला हजरत से आए अहसा...