गोड्डा, दिसम्बर 17 -- तस्वीर 02 में गोड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार, ठाकुरगंगटी में जल जीवन मिशन तहत सभी जलसहिया को एफटीके किट (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम स्तर में जलसहिया के द्वारा 16 जल स्रोतों का प्रतिमाह जल जांच कीट के माध्यम से किए जाने का प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण का आयोजन कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में की गई। जल गुणवत्ता विषय के प्रशिक्षण में सभी जलसहिया को प्रशिक्षण में संजीव कुमार, लैब सहायक-II,एवं निलेश कुमार, माइक्रो बियोलॉजिस्ट जिला जल जांच प्रयोगशाला गोड्डा के द्वारा विस्तार पूर्वक से सभी 12 पैरामीटर यथा (पी.एच, टरबीडीटी, कुल कठोरता, क्लोराइड, क्षारीयता,लोह तत्व,...