गिरडीह, जून 3 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर सभाकक्ष में मंगलवार को जलसहियाओं की एक बैठक स्वच्छता विभाग के प्रखंड समन्वयक भुनेश्वर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित मास्टर जलसहिया सरिता देवी ने उपस्थित जलसहियाओं को 28 मई से 4 जून तक चलनेवाला कार्यक्रम चुप्पी तोड़ो स्वच्छ रहो के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस क्रम में सरिता देवी ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सभी जलसहियाओं को बताया गया कि सभी जलसहिया को अपने गांव में महिलाओं और किशोरियों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर सभी को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दें। यह भी पढ़ें- चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो के तहत निकाली जागरूकता रैली इस विषय में मास्टर जलसहिया सूरज मुनि किस्कू, सीमा देवी, लिलमणि मरांडी ने भी ...