विकासनगर, फरवरी 14 -- कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर स्थिति जलसंस्थान के मोटर रिपयेर गोदाम से अज्ञात चोरों ने मोटर की केवल चोरी कर ली। तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि गोदाम में काम करने वाले सादिक ने तहरीर दी है। बताया कि शंकरपुर में जलसंस्थान के मोटर रिपयेर का गोदाम है। जिससे शुक्रवार रात को मोटर की केबल चोरी कर दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...