धनबाद, मार्च 8 -- गर्मी दस्तक दे चुकी है। भूगर्भ जलस्तर पाताल में जाने लगा है। अभी से ही पानी संकट होने लगा है। मार्च महीने का पहला सप्ताह बीत जाने के बाद जब जल संकट गहराने लगा तो प्रशासन को पेयजल संबंधित निर्माण कार्य की याद आई है। ग्रामीण विशेष प्रमंडल आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय व पेयजल निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाला है। प्रथम चरण में गोविंदपुर के 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में 16 लाख की लागत से बोरिंग कराने व शैचालय बनावाने का लक्ष्य है। मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। 45 दिनों के अंदर सभी निर्माण कार्य व बोरिंग प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर तय समय पर भी काम पूरा होता है तो भी मई माह के अंतिम सप्ताह में काम पूरा होगा और आंगनबाड़ी में आने वाले लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.