धनबाद, जून 5 -- बलियापुर के 48 गांवों में तीन दिनों से ठप पड़ी जलापूर्ति को ले नाराज डांगेपाड़ा की महिलाओं का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। सुबह नौ बजे तक जलापूर्ति नहीं होने पर महिलाएं डेकची-बाल्टी के साथ सड़क पर उतर गईं। विभाग की उदासीनता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उपप्रमुख आशा देवी का कहना है कि यदि दो दिनों के अंदर बलियापुर में जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगी। प्रतिमा देवी, अनिता देवी, ललिता देवी, सुनिता देवी, रेखा भंडारी, प्रमिला देवी , सावित्री देवी, लीला देवी, चायना देवी आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- खोजीपुर में टूटी पाइपलाइन से पेयजल संकट यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान की खबर का असर: तेतरिया टोला में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया आभार यह भी पढ़ें- जारकी में एक माह से बंद पड़ी सोलर जलमीनार, 25 परिवार पेय...