ललितपुर, अप्रैल 15 -- गर्मी के मौसम में पारा चढ़ते ही भूगर्भ जलस्तर रसातल में समाने लगा है। हैंडपंप, जेटपंप व सबमर्सिबल पंप के साथ सरकारी नलों की टोटियां हवा दे रही हैं। ऐसे में शहर के कई मुहल्ले जलसंकट की जद में आ चुके हैं और पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए जल संस्थान ने टैंकरों से सप्लाई प्रारम्भ कर दी। नगर पालिका परिषद दायरे में आने वाले मुहल्लों की जलापूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए जल संस्थान पाइपलाइन से पेयजल सप्लाई करता है। इसके अलावा विभिन्न गलियों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए हैंडपंपों से लोगों को प्यास बुझती है। भवनस्वामियों ने अपने घरों में सबमर्सिबल और जेट पंप भी लगा रखे हैं। गर्मी के मौसम में पानी की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है और भूगर्भ जलस्तर तेजी के साथ रसातल में पहुंचने लगता है। इस कारण शहर में लगे हैंडपंप तेजी के ...