जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, गंगा पूजन कर लगाया पौधा
हरिद्वार, जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर सिंचाई विभाग के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उनका दौरा हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और बिजनौर जनपदों में चल रही सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक यात्रा के रूप में भी रहा। मंगलवार सुबह उन्होंने वीआईपी घाट पर गंगा स्नान किया और मां गंगा के पावन तट पर यज्ञ-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधे का रोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने ज्योतिषाचार्य आचार्य गिरधर शास्त्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जलशक्ति मंत्री ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात कृष्णायन गौशाला पहुंचकर गौवंश संरक्षण एवं सेवा के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.