वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग की तरफ से 5 से 7 फरवरी तक स्वतंत्रता भवन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट: इनोवेशन ऐंड सॉल्यूशन' का आयोजन होगा। इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) फिलीपींस तकनीकी सह-आयोजक के रूप में शामिल है। सम्मेलन के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच कृषि के सतत विकास को लेकर वैज्ञानिकों एवं नीति निर्धारकों का वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित करना है। इरी की डॉ. स्वाति नायक सह-संयोजक हैं। आयोजन सचिव डॉ. जे. जोरबन के अनुसार सम्मेलन में देश के 24 राज्यों और 4-5 अन्य देशों से 500 से अधिक वैज्ञानिक, अध...