गया, जून 8 -- विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की ओर से पर्यावरण संरक्षण केंद्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीयूएसबी के पर्यावरण विज्ञान विभाग ने सेंटर फॉर क्लाइमेट एंड लाइफ के सहयोग से 'प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए' विषय पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। वेबिनार में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के डीन प्रो. चंदर कुमार सिंह ने भारत में आर्सेनिक विषाक्तता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने इसके स्रोतों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा इसके सतत् निवारण उपायों पर विस्तार से चर्चा की। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मिशन मौसम कार्यक्रम के कार्यक्रम निदेशक डॉ. अखिलेश मिश्रा ने विश्व पर्...