देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून। हिमालय बचाओ अभियान के अवसर पर 'वेस्ट वॉरियर्स' संस्था के सहायक निदेशक नवीन कुमार सडाना ने हिमालयी क्षेत्रों पर बढ़ते पर्यावरणीय दबाव पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमालय केवल पहाड़ों की श्रृंखला नहीं, बल्कि देश की नदियों, जैव विविधता और करोड़ों लोगों के जीवन का आधार है। सडाना ने अनियोजित विकास, वनों की कटाई, प्लास्टिक कचरे और जलवायु परिवर्तन को हिमालय के लिए बड़ा खतरा बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो इसका दुष्परिणाम पूरे देश की जल और पर्यावरण सुरक्षा पर पड़ेगा। यह भी पढ़ें- हिमालय बचाने के लिए भारती ने छेड़ी मुहिम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...