नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसमी घटनाएं बढ़ रही हैं और दुनिया भर के समुदायों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जलवायु परिवर्तन कार्यकारी सचिव साइमन स्टिएल ने सोमवार को देशों से आग्रह किया कि वे कॉप-31 का उपयोग व्यावहारिक समाधानों में तेजी लाने के लिए करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा समय की गंभीरता को देखते हुए सामूहिक कार्रवाई की जानी चाहिए। यहां यूएन जलवायु सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए स्टिएल ने बढ़ती गर्मी के संकट, हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर झीलों के फटने से आने वाली बाढ़ और सुपर अल नीनो के खतरे का जिक्र किया। उन्होंने चेतावनी दी कि ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव लगातार विनाशकारी होते जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- रिपोर्ट : अब तक के चार सबसे गर्म वर्षों में से एक रहेगा 2...