बांदा, जून 6 -- बांदा,संवाददाता। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय तथा वानिकी महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस वर्ष वैश्विक थीम प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए है। महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- सूरजमल विश्वविद्यालय में किया पौधरोपणकार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया सह अधिष्ठाता रहे। संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन वैश्विक स्तर पर एक गंभीर चुनौती बन चुका है। इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वृक्षारोपण के माध्यम से हरित आवरण का विस्तार तथा पर्यावरण- अनुकूल जीवनशैली को अपनाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने सभी से प्रकृति संरक्षण एवं सतत विकास के लिए सक्रिय योगदान देने का...