जलवायु परिवर्तन विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- जलवायु परिवर्तन विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीआरडीए सभागार में शनिवार को जल, स्वच्छता, जल संरक्षण व जलवायु परिवर्तन विषय पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीडीसी सारा अशरफ ने कहा कि जल, स्वच्छता और जलवायु परिवर्तन जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान संबंधित विभागों के प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने सभी विभागों को अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने का आदेश दिया। मौके पर वाटर फोर पीपुल इंडीया के राज्य प्रभारी विवेक शरण, डीआरडीए निदेशक पन्ना लाल, जिला सहयोग विशेषज्ञ श्री मंगलम कुमार सिंह,आशीष कुमार, सविता कुमारी, मनोज कुमार व अन्य मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.