रांची, सितम्बर 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के सिविल अभियांत्रिकी विभाग द्वारा छोटानागपुर पठार के जनजातीय किसानों के लिए 'गुरुत्व-आधारित सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली' पर बुधवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें 74 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसानों को कम पानी के नियंत्रित उपयोग, संचालन और रखरखाव का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने जलवायु परिवर्तन के दौर में जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वैज्ञानिकों से प्रयोगशाला के स्थान पर खेतों तक पहुंचकर कम लागत वाली सरल तकनीक विकसित करने और आईसीएआर के साथ मिलकर शोध बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, आईसीएआर के डॉ. अवनी सिंह ने सीयूजे के साथ स्वचालित सिंचाई पर संयुक्त शोध का प्रस्ताव रखा।

डॉ बीरेंद्र भारती और विशे...