पटना, अप्रैल 11 -- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा है कि जल संसाधनों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी विभागों तथा आम लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने हर घर नल का जल योजना के तहत राज्य में बड़ी संख्या में घरों तक पाइप से पेयजल पहुंचाने को बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इससे लोगों के जीवन स्तर और स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मंत्री शनिवार को बिहार में सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय, केन्द्रीय भूजल बोर्ड और यूनिसेफ के सहयोग से जलवायु-संवेदनशील भूजल प्रबंधन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस परामर्श बैठक में नीति-निर्माताओं, इंजीनियरों, वैज...