बागपत, मई 15 -- बड़ौत। जनता वैदिक महाविद्यालय में गुरुवार को जलवायु परिवर्तन और कृषि पर क्षेत्रीय संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमे गन्ने के साथ चिया सीड्स की खेती को भी बढ़ावा देने पर मंथन हुआ। संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना बेल्ट में अब खेती की तस्वीर बदलती नजर आ रही है। बागपत प्रशासन किसानों को कम पानी और ज्यादा मुनाफे वाली फसलों के उत्पादन के लिए तैयार कर रही है। इसी कड़ी में जिले में चिया सीड्स की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके शुरुआती नतीजे उत्साहजनक बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक चिया की फसल में पानी कम लगता है, ओलावृष्टि और खराब मौसम का असर भी कम पड़ता है।यह यह भी पढ़ें- जलवायु परिवर्तन और कृषि पर आयोजित हुआ क्षेत्रीय संवाद कार्यक्रम नेशनल सस्टेनेबल एग्रीकल्चर समिट एंड अव...