गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के तत्वाधान में प्राणी विज्ञान विभाग में चल रहे अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को जलवायु परिवर्तन, सतत कृषि, भूमि पुनर्स्थापना तथा कार्बन प्रबंधन जैसे विषय पर चर्चा की गई। डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने जलवायु परिवर्तन के बारे में अहम जानकारी दी। प्रथम सत्र में डॉ. हरि सिंह गौड़ यूनिवर्सिटी सागर मध्य प्रदेश के प्राणी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. श्वेता यादव ने जलवायु सहनशील कृषि विषय पर जानकारी दी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के डॉ. कुलदीप बौद्ध ने फोटोरिमीडिएशन: अवन्नत भूमि पुनर्स्थापना की एक सतत रणनीति विषय पर व्याख्यान दिया। डीडीयू के वनस्पति विज्ञान के डॉ. रामवंत गुप्ता ने ग्रीनहाउस गैसों को कम करने के लिए कार्बन फार्मिं...