देहरादून, अप्रैल 20 -- देहरादून। जलवायु टावर्स झाझरा में बैसाखी एवं पोइला बोइशाख के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा समिति व कल्चरल एसोसिएशन, झाझरा (जल वायु टावर्स) की ओर से सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कुमाऊंनी, गढ़वाली और बंगाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम देखने को मिला। इसके अलावा मीनाक्षी चौधरी, रीमा, पामेला, गार्गी, शिबानी, ऋतुपर्णा चौधरी, जॉली, डोलन घोष, रेनू कांडपाल, ललिता, आरती, मालती, देबाशीष घोष, सौम्यदीप, प्रियम की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान डॉ दुर्गेश पंत, मेजर जनरल पीएस राणा, ग्रुप कैप्टन संदीप मेहता (सेवानिवृत्त), डॉ रीमा पंत और अन्य विशिष्ट अतिथि तरित मित्रा, चंदना मित्रा, अरूप चक्रवर्ती, सुधीर जैन शामिल रहे। यह भी पढ़ें- माझेरपाड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.