जलवायु का सटीक पूर्वानुमान उपलब्ध कराएगा डेटा सेट
रुडकी, मई 15 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। आईआईटी के शोधकर्ताओं ने भारतीय उपमहाद्वीप के लिए इंड्रा-सीएमआईपी 6 नामक एक उच्च-रेजोल्यूशन ओपन-एक्सेस जलवायु प्रक्षेपण डेटासेट जारी किया है। यह डेटासेट स्थानीय स्तर पर सटीक जलवायु पूर्वानुमान उपलब्ध कराकर आपदा प्रबंधन और कृषि योजनाओं में उपयोगी साबित होगा। वर्तमान में वैश्विक जलवायु मॉडल भारत की जटिल भौगोलिक संरचना और मानसूनी बदलावों को सटीक रूप से नहीं दिखा पाते थे। आईआईटी रुड़की की ओर से विकसित यह नया डेटासेट लगभग 10 किलोमीटर के स्थानिक रेज़ोल्यूशन पर दैनिक वर्षा और तापमान का डेटा प्रदान करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.