रांची, जून 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (आईईएम), कोलकाता की ओर से शुक्रवार को सतत विपणन मूल्य प्रदान करना (एसएमडीवी-2026), विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ, नीति-निर्माता व विद्यार्थी छात्र हाइब्रिड मोड में शामिल हुए। इसकी शुरुआत करते हुए एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफ मारियानुस कुजूर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की नहीं, वर्तमान की चुनौती है। उन्होंने कहा कि ग्रीन मार्केटिंग सिर्फ छवि निर्माण नहीं, बल्कि वास्तविक बदलाव का माध्यम है और शोध, नैतिकता व सामूहिक प्रतिबद्धता के जरिए ही सतत विकास के लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

सम्मेलन का उद्देश्य डीन एकेडमिक्स डॉ अमर ए...