रुद्रपुर, फरवरी 26 -- खटीमा, संवाददाता। ग्रामोत्थान परियोजना द्वारा जलवायु आधारित परिवर्तन के साथ ही खेती कर जल संरक्षण एवं उन्नत कृषि संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन समूह की 60 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान तीन महिला कलस्टरों की 20-20 महिलाओं को जलवायु आधारित कृषि एवं पशुपालन के लिए उपचार संबंधी जानकारी दी। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी और संसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह राणा ने प्रशिक्षण के लिए महिलाओं को प्रेरित किया और प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को एक-एक मोबाइल वितरित किया। परियोजना के माध्यम से पशु सखी के तीन प्रशिक्षणार्थियों को पशुपालन विभाग के माध्यम से ट्रेनिंग देकर पशुपालकों को सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गयी। इस दौरान सहायक प्रबंधक अंकित बालियान, नागेंद्र पटेल, क...