छपरा, अप्रैल 27 -- छपरा। कृषि विज्ञान केंद्र, माँझी की ओर से रविवार को गड़खा प्रखंड के मरीचा गांव में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें किसानों को बदलते मौसम के बीच आधुनिक व टिकाऊ खेती के तरीके बताए गए।उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने किसानों को गरमा सब्जियों जैसे भिंडी, करेला, लौकी व खीरा की उन्नत खेती, ढेंचा को हरी खाद के रूप में उपयोग, मूंग की सीधी बुआई और उच्च क्यारी विधि से मक्के की खेती की जानकारी दी। उन्होंने कृषि यंत्रों के उपयोग से लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने के उपाय भी बताए। पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. जीर विनायक ने फसलों में लगने वाले कीट व रोगों के नियंत्रण के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान किसानों के बीच गरमा सब्जियों, ढेंचा और मक्के के बीज का वितरण...