रांची, अगस्त 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (टीआरआई) के स्टेट चैप्टर और सेंट जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को 'इंडिया रूरल कोलोकी' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जलवायु सहनशीलता, टिकाऊ खेती और समुदाय आधारित विकास के बल पर झारखंड का कायाकल्प संभव है। राज्य के समृद्ध प्राकृतिक संसाधन, उपजाऊ भूमि और मजबूत सामुदायिक ढांचा एक समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कृषि मंत्री ने 'उलगुलान 2050' के रोडमैप का उल्लेख करते हुए बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय के क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पंचायतों और सामुदायिक नेतृत्व को स...