सहरसा, जनवरी 31 -- सहरसा, संवाद सूत्र। जिले में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच पदाधिकारी सह जिला कृषि पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में केवीके अगवानपुर के प्रधान एवं वरीय वैज्ञानिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा की गई स्थलीय जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कृषि विज्ञान केंद्र, अगवानपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी लापरवाही और फर्जीवाड़ा किया गया है। यह जांच प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन-शिकायत कार्यालय सहरसा के पत्र के आलोक में कराई गई थी। इसमें सत्तर कटैया एवं सौरबाजार प्रखंड के किसानों द्वारा मूंग एवं मक्का बीज वितरण में गड़बड़ी को लेकर लगाए गए आरोप...