देहरादून, फरवरी 4 -- देहरादून। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल वर्षा आधारित कृषि परियोजना (यूसीआरआरएफपी) के तहत जलागम निदेशालय में पर्यावरण एवं सामाजिक अभिमुखीकरण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को जलागम मुख्यालय में शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य विश्व बैंक समर्थित परियोजना में पर्यावरणीय एवं सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों की समझ और प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूत करना है। विश्व बैंक के विशेषज्ञ अनुपम जोशी एवं ईवा ने पर्यावरण एवं सामाजिक ढांचा तथा पर्यावरण एवं सामाजिक प्रबंधन ढांचा पर तकनीकी सत्र लिए। साथ ही आदिवासी जनजाति योजना, कार्यस्थल पर लैंगिक समानता, यौन शोषण व उत्पीड़न, श्रम प्रबंधन प्रक्रियाएं और शिकायत निवारण तंत्र पर चर्चा हुई।हाइब्रिड मोड में आयोजित कार्यशाला में परियोजना निदेशक कहकशां नसीम, संयुक्त निदेशक डॉ. एके डिमरी, उपनिदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.