जलललजलज
उरई, जून 28 -- उरई। संवाददाता ग्राम धरगुवां निवासी मीरा पत्नी नारायण सिंह ने मंडी चौकी में शिकायत कर गांव के छह लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। 27 जून की सुबह नारायण सिंह बेटी उपासना के साथ कुईया मौजा स्थित खेत में पानी लगाने गए थे। आरोप है कि न्यायालय में विचाराधीन खेत की जुताई कर रहे पीयूष, हरस्वरूप, बृहमस्वरूप, ममता, गौरी व पीयूष के मौसा ने मना करने पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीयूष ने नारायण के सिर पर कुल्हाड़ी मारी। बचाने आई उपासना को भी पीटा। ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देकर भागे। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- जलललजलज यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News खेत में घास काटने को लेकर चाकू और लाठी से हमला, चार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.