वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने शुक्रवार को बनारस कोचिंग डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने सिक लाइन में अनुरक्षण (मेंटेनेंस) के लिए खड़े एसी कोचों का जायजा लिया। निर्देश दिए कि सभी एसी कोचों में जलरिसाव की समस्याओं को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाए तथा बारिश के पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक कोच को पूरी तरह फिट रखा जाए। डीआरएम ने कोचों की छत, दरवाजों, खिड़कियों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का सूक्ष्म परीक्षण किया तथा वर्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान पर विशेष बल दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव और संबंधित वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि जरूरी अनुरक्षण और सुधारात्मक का...