मोतिहारी, जनवरी 2 -- संग्रामपुर। देश मे शांति खुशहाली के लिए घुसियार ब्रह्म स्थान शिव मंदिर परिसर में नव दिवसीय अष्टयाम के लिए शुक्रवार को जल यात्रा निकाली गयी। जल यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला व पुरुष भक्तों का जत्था गाजे-बाजे के साथ घुसियार ब्रह्म स्थान शिव मंदिर परिसर से नन्दपुर, बरियरिया होते हुए पवित्र गण्डक नदी के विन्दटोली घाट पहुंची। जहां यज्ञ के आचार्य पंडित राहुल पाण्डेय व राज नारायण पाण्डेय के मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरा गया। कलश में सभी भक्त जल लेकर पुजा स्थल पहुंचे। नव युवक पूजा समिति ब्रह्म स्थान के अध्यक्ष आदित्य कुमार पाण्डेय व सचिव संतोष पाण्डेय व कोषा अध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने बताया कि उक्त नव दिवसीय अष्टयाम नये साल के अवसर पर विगत 11 वर्षों से देश मे सुख शांति व कल्याण के लिए होते आ रहा है। उक्त अष्टयाम तीन जनवरी स...