घाटशिला, जून 5 -- जलयात्रा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीणों को जनजागरूकता के अवसर पर कलामंदिर द्वारा संचालित "सागेन साकाम" परियोजना के अंतर्गत डुमरिया प्रखंड में जलयात्रा के दूसरे दिन का सफल आयोजन संपन्न किया गया। इसी दौरान अवसर पर जलयात्रा एवं विश्व पर्यावरण को उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह जलयात्रा हरेबेड़ा प्रधान टोला से बारेडीह गांव तक रैली निकाली गई, जिसमें हरेबेड़ा, जानेगोड़ा, नरसिंहबहाल तथा बारेडीह के ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।जलयात्रा के दौरान ग्रामीण महिला एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में मादल नगाड़ा और लोकगीतों के साथ नृत्य करते हुए शामिल हुए तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीणों एवं कलामंदिर टीम के ...