मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- गायघाट, एक संवाददाता। दहिला पटशर्मा पंचायत के लोचा में बुधवार को विधायक कोमल सिंह का अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्मल पंचायत के तहत बोरिंग व जलमीनार से स्वच्छ पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत की। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि खेतों की सिंचाई के लिए जाया-लोचा सहित आसपास के चौर में डेढ़ वर्ष पूर्व बिजली के पोल गाड़े गए, लेकिन तार व ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया है। बांस-बल्ला के सहारे तार टांगकर पटवन करने को किसान मजबूर हैं। किसान बिजली बिल समय से भुगतान कर रहे हैं। विधायक ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। सुनील सिंह विजय प्रसाद सिंह, कृष्ण जीवन सिंह, गंगा सिंह, कुमार सिंह, राजीव सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.