सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत क्षेत्र के चयोटोली चर्च के समीप जलमीनार के ऊपर रस्सी के फंदे से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार के सुबह की है। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय एरिक कुल्लू के रूप में की गई। मृतक के पिता ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद घश्र के सभी सदस्य से गए थे। मंगलवार की सुबह घर के सदस्य सो कर उठे तो देखा कि एरिक घर में नहीं है। मंगलवार की सुबह परिजनों ने अपने स्तर से खेाजबीन की इसी क्रम में ग्रामीणों ने जल मीनार से झुलता एरिक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को जलमीनार से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है। इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रि...