किशनगंज, दिसम्बर 11 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव पंचायत स्थित प्रखंड मुख्यालय में 2019 में जलमीनार बन कर तैयार हो गया, लाखों की मशीन भी लग गयी लेकिन नल जल योजना से शुद्ध पानी के लिए टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय व हाटगांव पंचायत के लोगों को अब तक शुद्ध जल नसीब नहीं हो पाया। बरसों से यहां लोगों को नलजल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि नलजल योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय में एक बड़ा जल मीनार खड़ा हो गया है। इस जल मीनार को देखकर लोग खुश थे कि उन्हें अब स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें थी लेकिन जल मीनार के तैयार होने के बाद कुछ दिनों तक पानी भी मिला लेकिन उसके बाद से अब तक नलजल योजना ठप पड़ी हुई है। हर बार स्थानीय लोगों को लगता हैं कि इस बार हमें नल...