सहरसा, जून 4 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नगर पंचायत नवहट्टा के शाहीडीह गांव में हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने की सरकारी योजना वर्षों बाद भी धरातल पर पूरी तरह सफल नहीं हो सकी है। गांव में तीन स्थानों पर जल संयंत्र और करोड़ों रुपये की लागत से जलमीनार तथा पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन अब तक नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। सहरसा-सुपौल सीमा पर बसे इस गांव के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को महीनों से पीने के लिए स्वच्छ पानी खरीदने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है। कोसी नदी के सीपेज प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां जलजनित रोगों का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता लोगों की प्रमुख आवश्यकता बनी हुई है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरुणेश कुमार उर्फ सोना सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पीएचईडी अधिकारियों से शिकायत की ...