जलमीनार खराब होने से बाघमारा गांव में पानी की किल्लत
चक्रधरपुर, मई 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के केनके पंचायत के बाघमारा गांव में दो जलमीनार खराब होने से भीषण गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के हांसदा टोला में एक जलममीनार खराब हो गया है। वहीं दूसरा महतो टोला में खराब हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब जलमीनार की शिकायत पीएचईडी विभाग में की गई है, लेकिन खराब जलमीनार को बनाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है, जिस कारण भीषण गर्मी में लोगों को पानी की संकट से जुझना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.