सराईकेला, मई 28 -- सरायकेला। नगर पंचायत अंतर्गत गेस्ट हाउस स्थित गुड़ियाडीह टोला में पिछले कुछ दिनों से पेयजल संकट पैदा हो गया है। टोला में स्थापित जलमीनार अचानक खराब हो जाने के कारण स्थानीय निवासियों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलमीनार खराब होने की सूचना के बाद नगर पंचायत प्रशासन रेस हो गया है। प्रभावित टोले के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर पंचायत की ओर से युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रभावित क्षेत्र में हर दिन दो बार पानी का टैंकर पहुंचाया जा रहा है। जिससे लोग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटा रहे हैं। पानी का टैंकर आने से लोगों को तात्कालिक राहत तो मिली है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि टैंकर के समय पानी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ती है। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि...