जलमीनार खराब होने से आदर्श नगर के 15 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे , शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान
लातेहार, जून 15 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श नगर में पेट्रोल पंप के पीछे स्थापित जलमीनार खराब होने के कारण करीब 12 से 15 परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासी दीपक कुमार, विनय यादव, अमरदीप, प्रदीप उरांव, मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलमीनार खराब हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। मजबूरी में लोग दूर-दराज के चापाकलों एवं अन्य स्रोतों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाई उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनकों लाभ नहीं मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.