दुमका, मई 8 -- जलमीनार और चापानल बंद रहने से सिमला में गहराया पेयजल संकट दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ा डुमरिया पंचायत के सिमला गांव में जलमीनार और चापानल बंद रहने से सत्तर परिवार के लगभग तीन सौ सदस्यों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गई है। महेश्वर टुडू मुनिलाल, मोहन मुर्मू, सुरेश मरांडी, लखिश्वर मरांडी आदि ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त परिवार के लिए पीएचडी विभाग और पंचायत की मुखिया की ओर से कुल 9 चापानल और दो जलमीनार लगवाया गया है, जिसमें से दोनों जलमीनार और तीन चापानल बीते छह महीने से बंद पड़े हैं। हालांकि इसकी जानकारी मौखिक रूप से जनप्रतिनिधि और पंचायत कर्मियों को दिया है लेकिन अबतक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुआ है। इस भीषण गर्मी में महिलाएं पेयजल और घरेलू कार्यो के लिए पुरखों की कूप पर निर्भर होने को विवश हो रहे हैं। उ...