प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पांच दिन से पानी में डूबे प्रयागराज रामबाग स्टेशन के ट्रैक देख महाप्रबंधक प्रभाष दनसाना नाराज हो गए। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक से चार तक जलमग्न ट्रैक देखकर उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी निकालकर ट्रैक खाली कराने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसी व्यवस्था करने को कहा कि भविष्य में बारिश के बाद रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में इस तरह जलभराव की स्थिति न बने।महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के साथ बनारस-प्रयागराज रामबाग रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके बाद रामबाग स्टेशन पहुंचे। यहां प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो, तीन और चार के ट्रैक पर पानी भरा देखकर उन्होंने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। पानी की वजह से इन ट्रैक से ट्रेनों का संचालन पहले ही बंद है। रामबा...