भभुआ, मई 24 -- पेज चार की बॉटम खबर जलभरी यात्रा के साथ शुरू हुआ रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ दूसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, नौ दिनों तक चलेगा अखंड पाठ महायज्ञ,रोज शाम को बहेगी रामकथा की रसधारा वाराणसी के उपेंद्र कृष्ण भारद्वाज करेंगे प्रवचन, एक जून को होगा महाप्रसाद वितरण भभुआ,नगर संवाददाता। शहर में धार्मिक आस्था का बड़ा केंद्र बने राजेंद्र सरोवर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ एवं अखंड पाठ महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य जलभरी यात्रा के साथ हो गया। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामचरितमानस नवाह पाठ जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना और पाठ में शामिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- शाहपुर में नौ दिवसीय हनुमत महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा...