बक्सर, मार्च 26 -- बक्सर, हिप्र। शहर के गंगा घाटों पर गुरुवार की शाम काफी संख्या में लोग जलभरी के लिए पहुंचे। इस दौरान शाम में नगर परिषद के ईओ कुमार ऋत्विक, मुख्य पार्षद की ओर से नियामतुल्ला फरीदी व अन्य सती घाट व अन्य गंगा घाटों पर जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने नगर परिषद की तरफ से गंगा घाटों पर किए जाने वाले कार्यों का जायजा लिया। साथ ही लोगों की सुविधा को लेकर अन्य किए जाने वाले कार्यों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने सती घाट व गोला घाट पर लगे हाईमास्ट में कई लाइटों को बंद पाया। जिसके बाद ईओ ने लोगों को उसके जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...