जलभराव से निपटने के लिए बरसाती नालों की सफाई में तेजी
गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। इस साल मानसून में जलभराव की स्थिति से बचने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बरसाती नालों की सफाई में तेजी ला दी है। सेक्टर-एक से लेकर सेक्टर-57 तक 120 किमी बरसाती नालों में से 45 प्रतिशत नालों की सफाई करवाई जा चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि इस साल जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। मौजूदा समय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग, सुभाष चौक से लेकर हीरो होंडा चौक होते हुए उमंग भारद्वाज चौक, सेक्टर-नौ-नौए की मुख्य सड़क के अलावा सेक्टर-21, 22 और 23 की मुख्य सड़कों पर बरसाती नालों की सफाई का काम चल रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि करीब 150 मजदूरों को सफाई कार्य में लगाया हुआ है। बरसाती नालों से मिट्टी और गंदगी को बाहर निकाला जा रहा है।
शीतला माता रोड पर बरसाती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.