गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। मिलेनियम सिटी में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव और ड्रेनेज की गंभीर समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने एक उच्च स्तरीय मानसून मैनेजमेंट सेल गठित करने का आदेश दिया है। यह विशेष सेल मानसून के दौरान जलभराव, ड्रेनेज और सीवरेज प्रबंधन के लिए योजना, समन्वय और निगरानी का मुख्य केंद्र होगी। निगम आयुक्त के नेतृत्व में गठित इस सेल में नगर निगम के शीर्ष तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। अतिरिक्त निगम आयुक्त-एक यश जालुका को इस सेल का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। टीम में अतिरिक्त निगमायुक्त-तीन रविंद्र यादव, मुख्य अभियंता विजय ढाका सहित सभी कार्यकारी व सहायक अभियंताओं को जोड़ा गया है। विशेष रूप से, पूर्व सीएमजीजीए कंसल्टेंट सुरभि स...