जलभराव से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
बुलंदशहर, मई 27 -- क्षेत्र के मूंडाखेड़ा मार्ग स्थित मुरारीनगर चौचंदा में बुधवार शाम को काफी लोग एकत्र हो गए। जहां उन्होंने बताया कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते मार्ग पर जलभराव हो जाता है। जिसके चलते उन्हें परेशानी होती है। इसके अलावा सड़क और नाली का निर्माण भी कराया जाए। लोगों का कहना है कि उनके द्वारा कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। जिससे परेशान लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसमें शिवकुमार, रामकुमार, पप्पू, बसंता, आबिद, रिहान, सलमान, युसूफ, जाहिद, फरहान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.